सिवान: राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में मोटिवेशनल स्पीच कार्यक्रम का आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान: राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में समय-समय पर छात्र और छात्राओं के कौशल और ज्ञान को बढ़ाने के लिए विविध गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम कैरियर, उद्यमशीलता और इनक्यूवेशन विषय पर मोटिवेशनल स्पीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में निवेशक, उद्यमी, आईआईटी दिल्ली, आइआइएससी बैंगलोर और एफएमएस, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, एमआईटी यूएसए के पूर्व छात्र अमित कुमार द्वारा छात्र-छात्राओं का मोटिवेशन किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर कठिनाई को एक नई संघर्ष की शुरुआत मानना चाहिए। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. सूर्यकांत सिंह ने बताया कि छात्र-छात्राओं का विभिन्न क्षेत्रों के बारे में ज्ञान बढ़ाने के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं से प्रश्न भी पूछे गए।

इस दौरान अमित कुमार ने छात्रों से उनके लक्ष्यों की महत्वपूर्णता पर बातचीत की और उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए पूरी तरह से समर्थ होने की सीख दी। उन्होंने अपने जीवन के अनुभवों का सारांश दिया और बताया कि सफलता पाने के लिए कठिनाइयों का सामना कैसे करना चाहिए और सफलता के लिए कभी हार नहीं मानना चाहिए। प्राचार्य ने भी छात्र-छात्राओं को जीवन के महत्वपूर्ण तत्वों के बारे में जागरूक किया और उन्हें वर्तमान समय के परिवेश में इंजीनियरिंग का महत्व समझाया। उन्होंने यह भी बताया कि इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर संवारने के लिए जरूरी है कि छात्र अपनी दृढ़ सोच, योग्यता, और संघर्ष क्षमता का उपयोग करें।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026