✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमसिकड़ी स्थित सिधवल मोड़ समीप वाहन जांच के दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने जानलेवा हमला करने की नीयत से गश्त गाड़ी में धक्का मार दिया। इसमें एक पदाधिकारी सहित चार जवान घायल हो गए। सभी को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में लाया गया जहां उनका इलाज किया गया। इस दौरान ट्रक को जब्त कर लिया गया। जबकि चालक मौके से फरार हो गया।
घायल की पहचान पुअनि रमेश कुमार सिंह, होमगार्ड सोनू कुमार सिंह, अरविंद्र कुमार यादव, अंकेश कुमार यादव के रूप में हुई। घायल पुअनि रमेश कुमार सिंह ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी कराई है। बताया कि मुफस्सिल थाना से अन्य पुलिस बल को लेकर वाहन जांच के लिए क्षेत्र में निकला था। जहां जमसिकड़ी स्थित सिधवल मोड़ के आगे मंदिर समीप वाहन जांच कर रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने जान से मारने की नीयत से बोलेरो में धक्का मार दिया और भागने लगा। पुलिस बल के सहयोग से ट्रक को पकड़ लिया गया लेकिन चालक फरार हो गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…