✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जफरा गांव में ट्रैक्टर रोकने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें एक की स्थिति गंभीर होने के कारण पटना रेफर कर दिया गया।
घायलों की पहचान जफरा गांव निवासी प्रेमनाथ महतो की पत्नी तेतरी देवी, प्रदीप कुमार व बहु पूनम देवी के रूप में हुई। घायलों ने शामिल प्रदीप ने बताया कि खेत में सरसों की रोपनी के लिए ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। इसी दौरान पट्टीदार अन्य साथियों के साथ मिलकर खेत में जाने से रोक दिया। विरोध किया तो लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे परिवार के अन्य लोगो को भी मारपीट कर घायल कर दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…