सिवान मुफ्फसिल: पांच दिन से गायब मजदूर ईश्वर साह की हत्या कर शव को खेत में फेंका

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटकी टरवां स्थित अरहर की खेत से मंगलवार की सुबह ग्रामिणों ने पांच दिन से गायब एक मजदूर का शव बरामद किया। बदमाशों द्वारा मजदूर की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया था। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र मौजे टरवां निवासी ईश्वर साह के रूप में हुई है। मृत ईश्वर के सिर व चेहरे पर चोट के निशान थे। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना मुफस्सिल थाना को दी गई। इसके बाद डायल 112, मुफस्सिल थानाध्यक्ष सहित गश्त दल मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया।

स्थानीय लोगों की मानें तो मजदूर की हत्या कर नदी की किनारे अरहर की खेत में उसके शव को फेंक दिया था। जानकारी के अनुसार ईश्वर साह महादेवा स्थित एक हार्डवेयर की दुकान में रहा कर ठेला चला कर मजदूरी करता था। 20 अक्टूबर को मजदूरी करने के लिए घर से निकला था लेकिन देर शाम तक घर पर नहीं लोटा इसके बाद स्वजनों ने मुफस्सिल थाना को सूचना दी। थानाध्यक्ष द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। बुधवार को खेत में शव मिलने की सूचना मिली तो जाकर देखा कि ईश्वर साह का शव है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024