✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
नगर थाना क्षेत्र के शिवव्रत साह छठ घाट पर सोमवार की रात युवक ने पुलिस से बचने के लिए नदी में छलांग लगा दी जिससे युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के कागजी मोहल्ला स्थित वीआईपी गली निवासी वसीम अकरम के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजा दिया। इसके बाद मृतक के स्वजनों ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव को लेकर घर चले गए।जानकारी के अनुसार वसीम दिवाली के मौके पर अपने दोस्तों के साथ शिव व्रत साह छठ घाट पर बैठा हुआ था। इसी दौरान छापेमारी करने निकली पुलिस वहाँ से गुजरी।
जिससे वसीम और उसके दो दोस्तों ने घबड़ाहट में वहाँ से भागना शरू कर दिया उसके दो दोस्तों ने इस दौरान नदी में छलांग लगा दी । उसके दोस्त नदी में कूद गए यह देख वसीम ने भी नदी में छलांग लगा दी। छलांग लगाने के बाद दो दोस्त तो निकल गए लेकिन वसीम का पता नहीं चल पाया जिसके बाद एक युवक ने वसीम के घर वालों को इसकी सूचना दी,वसीम के घर वालों के साथ वहाँ सैकड़ो लोग पहुँच गए और करीब आधा दर्जन स्थानीय युवकों ने नदी में छलांग लगा दी और उसे ढूँढना शुरू कर दिया लेकिन घंटों तलाशी के बाद वसीम का शव बरामद हुआ, नदी में डूबने से वसीम की मौत वसीम की मौत हो गई
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…