सिवान: जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में दिए गए आवश्यक निर्देश

परवेज अख्तर/सिवान: जिला समाहरणालय सभागार में मंगलवार को सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। इस दौरान कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही शांति समिति के सदस्यों से सुझाव भी लिए गए। साथ ही साथ मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित करने से लेकर विसर्जन तक की रणनीति तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता डीडीसी भूपेंद्र नारायण यादव व सदर अनुमंडल पदाधिकारी रामबाबू बैठा ने संयुक्त रूप् से की। डीडीसी ने बताया कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन ही बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। इसके लिए पूजा समितियों को हर हाल में लाइसेंस लेना होगा। लाइसेंस पर अपन वालिंटियर का भी नाम लिखना होगा।

एसडीओ ने बताया कि मां सरस्वती की पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। बताया कि विसर्जन के लिए पांच स्थान चिह्नित किए गए हैं और वहां पर सुरक्षित विसर्जन की पूरी व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई है। एसडीपीओ अशोक कुमार आजाद ने सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्र के संबंधित पूजा समितियों से आपसी समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया। मोबाइल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि गली-मोहल्लों में पूजा समितियों पर पुलिस की पूरी निगरानी रहेगी। इस दौरान बैठक में उपस्थित लोगों से सहयोग का आग्रह किया गया। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर नजर रखने की बात कही गई। बैठक में शांति समिति के वरीय सदस्य मलिह अहमद खान, प्रमील कुमार गोप, सुधीर कुमार जायसवाल, प्रो. असरार अहमद, श्रीनिवास यादव, नगर परिषद के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी सह डीसीएलआर शहबाज खान, सदर बीडीओ विनीत कुमार, शंकर प्रसाद, राजीव रंजन राजू, दयानंद प्रसाद, इजहार अहमद, डा. अली असगर, उमैर फरीद, मुन्ना प्रधान, संजीव प्रकाश, मथुरा पंडित, अमरेंद्र कुमार श्रीवास्तव समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026