सिवान: हवन पूजन के साथ नए सत्र का हुआ प्रारंभ

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के बाइपास रोड कंधवारा स्थित डीवीएम पब्लिक स्कूल के प्रांगण में गुरुवार को हवन पूजन के साथ सत्र 2024-25 शिक्षण कार्य प्रारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य पवित्र कुमार बिसवाल यजमान के रूप में उपस्थित हुए। विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं ने आहुतियां डाली। विद्यालय के निदेशक अरुण कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हवन का प्राणियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इससे पर्यावरण शुद्धि के साथ-साथ आत्मिक शुद्धता भी होती है।

विद्यालय के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि इस संसार में गुरू का स्थान सर्वोपरि है आज गुरू ही है जो सच्चा मार्ग दिखा सकता है इसलिए शास्त्रों में गुरू का स्थान ईश्वर के समान बताया गया है। प्राचार्य पवित्र कुमार बिसवाल ने सभी विद्यार्थियों तथा अभिभावकों का स्वागत किया। मौके पर विद्यालय के को-आर्डिनेटर विघ्नेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, उप प्रधानाचार्य सुमन सिंह, शिक्षिका सरोज पाठक, मनुराज कुमार, नितेश नाथ चतुर्वेदी, सीमा श्रीवास्तव, रिंकू कुमारी, आदि ने विशेष रूप से यज्ञ में भाग लिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026