सिवान: पुरानी किला में वक्फ के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ

परवेज अख्तर/सिवान: अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा नवगठित वक्फ बोर्ड के सदस्यों की बैठक गुरुवार को शहर के पुरानी किला में हुई। इस दौरान नवगठित पदाधिकारियों व सदस्यों को शपथ दिलायी गई। अध्यक्षता मो. असगर अली ने की। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड की संपत्ति को चिह्नित किया जाएगा। जो वक्फ बोर्ड की संपत्ति रजिस्टर्ड नहीं है, उसे रजिस्टर्ड कराया जाएगा। वैसे, जो भी लोग वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर नाजायज ढंग से कब्जा जमाए हुए हैं, उनसे वक्फ बोर्ड द्वारा रजिस्ट्रेशन कराने को कहा जाएगा। इनकार करने पर बोर्ड सख्ती से निपटेगी।

कहा कि प्रत्येक पन्द्रह दिनों पर कमेटी की बैठक बुलायी जाएगी। इसमें बोर्ड की संपत्ति की रक्षा पर चर्चा होगी। साथ ही पिछले कार्यकलापों की समीक्षा भी की जाएगी। इस संबंध में वार्ड कमिश्नर व जिला वक्फ बोर्ड के सदस्य सलीम सिद्दीकी उर्फ पिंकू ने कहा कि जिले के प्रत्येक प्रखंड में वक्फ बोर्ड का दौरा होगा। कहा कि प्रखंडस्तर पर कमेटी भी बनायी जाएगी। कहा कि जो भी कब्रिस्तान, मस्जिद व ईदगाह रजिस्टर्ड नहीं होगें, उन्हें रजिस्टर्ड कराया जाएगा। मौके पर हबिबुल्लाह, वसिम मंजर, अब्दुल करीम रिजवी, अबरार ईमाम, हाजी अफाक अहमद, जफर इमाम, हमीद खान व अनवर सीवान थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026