सिवान: सौभाग्यवती महिलाओं ने अखंड सौभाग्य के लिए रखा हरतालिका तीज का निर्जला व्रत

परवेज अख्तर/सिवान: अखंड सौभाग्य का पर्व हरतालिका तीज गुरुवार को श्रद्धा व  उल्लास से मनाया गया.पति की दीर्घायु के लिए सौभाग्यवती महिलाओं ने 24 घंटे का निर्जला व्रत रखा.वही कुवांरी कन्याओं ने व्रत रखकर सुंदर, सुलक्षण व सुयोग्य वर की प्राप्ति की कामना किया.

महिलाओं व युवतियों ने सोलह  शृंगार करके विधिविधान से शिव-पार्वती का पूजन-अर्चन किया और मंगल गीत गाया. इस अवसर पर महिलाओं ने तरह-तरह की डिजाइन की मेहंदी लगाई. साथ ही नए कपड़े व आभूषण से सज-संवर कर पूजन किया और ब्राह्मणों से  व्रत की पौराणिक कथा सुनी.ब्राह्मण को भोजन,वस्त्र व दक्षिणा देकर विदा किया. पंडित अवधकिशोर ओझा ने बताया कि हरितालिका तीज व्रत का सनातन परंपरा में विशेष स्थान है.यह व्रत सौभाग्य की रक्षा के लिए किया जाता है.इस बार का

हरितालिका व्रत सोमवार के दिन होने से ज्यादा पुण्यदायी रहा.क्योंकि 14 वर्ष बाद चित्रा नक्षत्र व रवि योग का संगम हुआ है.यह योग अखंड सौभाग्य के लिए उत्तम माना गया है.मान्यता है इसी दिन माता पार्वती का जन्म हुआ था और महिलाओं को सौभाग्य प्रदान करने का वरदान मिला था. व्रती महिलाओं ने मनोकामना की प्राप्ति के लिए शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना की. साथ ही फल, खीरा, मिठाई, वस्त्र, सुहाग की सामग्री दान किया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026