सिवान: मंडल कारा में बंद कैदी याकूब खान को ले गई कश्मीर की एनआईए टीम

ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ लेकर कश्मीर चली गई

परवेज अख्तर/सिवान: सीवान जेल में बंद बसंतपुर थाने के शेखपुरा निवासी सल्ले इमाम के पुत्र याकूब खान को कश्मीर एनआईए (राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण) की टीम सोमवार को ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ लेकर कश्मीर चली गई. लगभग 6 माह से सीवान जेल में कई हत्या, लूट एवं रंगदारी के मामले में याकूब खान बंद था. एनआईए की टीम 13 अप्रैल 2022 को सीवान जेल में बंद बड़हरिया थाने के बभन बारा शरीफ गांव निवासी स्वर्गीय शरीफ मियां के पुत्र इरफान उर्फ चुन्नू को अपने साथ ले गयी थी. इरफान पर आंतकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद से सांठगांठ का आरोप था. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इरफान पर आरोप है कि वह कश्मीर में हुए हथियार सप्लाई के धंधे में संलिप्त था. हथियार जैश-ए- मुहम्मद संगठन के एक सदस्य को सप्लाई की गई थी.

पुलिस सूत्रों के अनुसार बताया जाता है कि एनआईए की टीम जब इरफान उर्फ चुन्नू को सीवान से कश्मीर ले गई तब उसने हथियार सप्लाई के धंधे में संलिप्त अपने कई साथियों के नाम का खुलासा किया था. इरफान द्वारा जिन अपने साथियों का नाम बताया गया है उसमें से एक नाम याकूब खान का भी है. एनआईए की टीम करीब 10 दिनों से अधिक समय से सीवान में कैंप कर इरफान के साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया. लेकिन एनआईए की टीम को कोई विशेष सफलता मिलने की सूचना नहीं है. एनआईए की टीम में दो डीएसपी सहित पांच अधिकारियों की टीम सीवान आई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026