सिवान: टीका से घबराने व भयभीत होने की नहीं है जरुरत : सीएस

परवेज अख्तर/सिवान : वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के दौरान फ्रंटलाइन योद्धा के तौर पर काम किए कर्मियों को कोविड 19 वैक्सीन का टीका सिलसिलेवार लगाया जा रहा है। डॉक्टर, पुलिसकर्मी, प्रशासन के बाद अब नगर परिषद कर्मियों को टीका लगाया जा रहा है। हालांकि टीकाकरण को लेकर कुछ लाेगों में अभी भी भ्रांतियां हैं। इन्हीं भ्रांतियों को दूर करने को लेकर गुरुवार को सिविल सर्जन डा. यदुवंश कुमार शर्मा नगर परिषद के सफाई कर्मियेां के बीच पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सफाईकर्मियों से टीका लगवाने की अपील की। सीएस ने कहा कि कोरोना काल में साफ-सफाई को लेकर कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। खुद को सुरक्षित रखने के साथ शहरवासियों को सुरक्षित रखने में नगर परिषद के कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा था। शहर में फैले कचरा की नियमित साफ-सफाई कराने में जुटे रहे। सफाई उपरांत ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने और शहर को सैनिटाइज करने का काम कई माह तक कर्मियों ने बेहतर ढंग से कर लोगों को संक्रमण से सुरक्षा प्रदान किया था। उन्होंने कहा कि टीका से घबराने और भयभीत होने की कोई जरूरत नहीं है। माैके पर कार्यपालक पदाधिकारी कपिलदेव कुमार, डीपीएम ठाकुर विश्वमोहन, प्रधान लिपिक विजय शंकर सिंह सहित सफाईकर्मी मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026