गोपालगंज: थाना क्षेत्र के अमठा भुवन गांव स्थित उचकागांव इंडेन गैस एजेंसी में बुधवार की देर शाम अपराधियों द्वारा लूट करने के लिए किए गए गोली कांड मामले में पुलिस को गैस एजेंसी के कार्यालय से सीसीटीवी कैमरे का फुटेज नहीं मिल सका। जिससे पुलिस को काफी निराशा हाथ लगी है। बताया जा रहा है कि गैस एजेंसी के कार्यालय के बाहर सीसीटीवी कैमरा तो लगा हुआ है। लेकिन काफी दिनों पहले से उसके मॉनिटर में खराबी होने के कारण मॉनिटर को निकाल कर रख दिया गया था।
वहीं सभी कर्मियों को सीसीटीवी कैमरे द्वारा फुटेज रिकॉर्ड करने की जानकारी थी। जबकि गुरुवार के दिन हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार और मीरगंज इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार सिंह के उपस्थिति में जब घायल कर्मी और एक टेक्नीशियन को बुलाकर सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई तो उसके हार्ड डिस्क में खराबी पाई गई। इस दौरान टेक्नीशियन के जांच में पाया गया कि कैमरे द्वारा काफी दिनों से फुटेज रिकॉर्ड नहीं किया जा रहा है। जिससे पुलिस को जांच में काफी निराशा हाथ लगी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…