सिवान: नप सभापति ने पीसीसी सड़क व नाला का किया शिलान्यास

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के वार्ड नंबर 27 लक्ष्मीपुर मोहल्ला में दो स्थानों पर अलग-अलग बनने वाले पीसीसी सड़क व नाला का शिलान्यास शनिवार को नगर परिषद के सभापति सिंधु सिंह ने किया. इन दोनों योजनाओं पर करीब 19 लाख 46 हजार 122 रुपया खर्च होगा. जिसमें विनय पांडेय के घर से आगे तक पीसीसी सड़क एवं नाला निर्माण पर 12 लाख 8 हजार 911 रुपया और आंदर मुख्य सड़क के पूर्व राम अयोध्या सोनी के घर से सतीश तिवारी के घर तक पीसीसी सड़क एवं नाला निर्माण पर 7 लाख 37 जार 211 रुपया खर्च होगा.

नप सभापति सिंधु सिंह ने कहा कि नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है. सभी वार्डों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. संवेदकों को कार्य समय सीमा के अंदर पूर्ण करने को कहा. साथ ही गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं करने की हिदायत दी. आगे कहा कि शहरी क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे. नागरिकों को हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता रही है. मौके पर पार्षद प्रमिला देवी, पूर्व पार्षद धनंजय सिंह, संवेदक बबन चौधरी, राज कुमार यादव, रामप्रवेश चौधरी, सुरेंद्र यादव, बलिराम साह, बांका साह, नगेंद्र यादव मौजूद रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026