परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल थाना परिसर से शराब मामले में जब्त स्कार्पियों चोरी मामले में एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने कार्रवाई करते हुए ओडी पदाधिकारी को निलंबित कर दिया जबकि थानाध्यक्ष से अनुशासनिक कार्रवाई के विरुद्ध स्पष्टीकरण की मांग किया है। एसपी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मुफस्सिल थाना द्वारा पांच जून की रात्रि गश्त के क्रम में जफरा नहर के पास से एक सफेद रंग की स्कार्पियों पर छिपाकर लाए जा रही 27 कार्टन शराब बरामद की थी।
शराब तस्कर पुलिस को देखकर गाड़ी को जीपीएस से लाक कर भाग गए। उक्त स्कार्पियों को दूसरी गाड़ी से खिंचकर शराब सहित थाना लाया गया। सात जून को उक्त स्कार्पियों गाड़ी को थाना परिसर से गायब पाया गया। थाना परिसर से वाहन गायब हो जाने के संबंध में उस अवधि में ओडी पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त पुसअनि महेंद्र प्रसाद को निलंबित किया गया है। वहीं थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह से अनुशासनिक कार्रवाई के विरुद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…