परवेज अख्तर/सिवान: गुरुवार को पदाधिकारियों ने विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा संबंधित पदाधिकारी व कर्मियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार सिसवन प्रखंड में वरीय उपसमाहर्ता विकास कुमार की टीम ने प्रखंड एवं अंचल सहित सभी कार्यालयों की जांच कर कई निर्देश दिए। इस दौरान कई अभिलेखों की जांच कर संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वरीय उपसमाहर्ता विकास कुमार ने सिसवन अंचल, प्रखंड, मनरेगा, आंगनबाड़ी, किसान भवन का निरीक्षण किया। इस क्रम में कई अभिलेखों की गहनता के साथ अवलोकन किया। उपसमाहर्ता ने जमीन से संबंधित दाखिल खारिज, जमाबंदी सहित अन्य अभिलेखों की जांच की। इस दौरान उन्होंने राजस्व अधिकारी सहित अन्य कर्मियों को लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही कर्मियों को निर्धारित समय तक आन लाइन सेवाओं के निष्पादन किए जाने का भी निर्देश दिया।
मौके पर बीडीओ सूरज कुमार सिंह, सीओ सतीश कुमार, सीआइ अनुज कुमार समेत राजस्व अधिकारी, कर्मचारी आदि कर्मी मौजूद थे। वहीं डीडीसी भूपेंद्र प्रसाद यादव, वरीय उप समाहर्ता वृषभानु चंद्रा ने बड़हरिया प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न अभिलेख की बारीकी से जांच की और पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान प्रखंड और अंचल कार्यालय दोनों कर्मियों से कहा कि जो भी आवश्यक अभिलेख हैं उसको सही कर लिया जाए ताकि जनमानस के कार्यों को समय पर निपटारा किया जा सके तथा जनता से कोई शिकायत नहीं मिल सके। वहीं डीडीसी ने बड़हरिया के अमृत सरोवर, जीविका के भवन, आवास योजना का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर बीडीआो प्रणव कुमार गिरि, अंचलाधिकारी अनिल श्रीवास्तव, बीपीआरओ सूरज कुमार, कार्यपालक सहायक रवि कुमार समेत सभी कर्मी उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…