परवेज अख्तर/सिवान: समाहरणालय सभागार में गुरुवार को पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पर्यावरण एवं जलवायु विभाग के प्रधान सचिव अरविंद चौधरी ने की। इस दौरान श्रम संसाधन विभाग के सचिव द्वारा जिला अवस्थित तीनों औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों यथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महाराजगंज व महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का भवन निर्माण कार्य मार्च 2023 तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया ताकि संस्थान के प्रशिक्षण का कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके।
उन्होंने बताया कि श्रम अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया गया, इस दौरान संयुक्त श्रम भवन हेतु स्थान चिह्नित करने के लिए जिला योजना पदाधिकारी को जिला पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के बैठने हेतु जिला पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर प्रखंड कार्यालय अथवा अन्य सरकारी भवन में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वहीं सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी की समीक्षा तथा बायोमेट्रिक उपस्थिति हेतु निर्देशित किया गया। जिला टास्क फोर्स की बैठक करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय, अपर समाहर्ता जावेद असहन अंसारी सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…