सिवान: ग्राम परिवहन योजना के दसवें चरण के लिए सामान्य वाहन के साथ-साथ एंबुलेंस खरीद पर मिलेगा अनुदान

परवेज अख्तर/सिवान: मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के अंतर्गत सामान्य वाहन और एंबुलेंस खरीदारी के लिए सरकार द्वारा अनुदान दिया जा रहा है। जिला परिवहन विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार योजना के दसवें चरण के अंतर्गत 26 दिसंबर तक आवेदन लिए जाएंगे। वहीं एंबुलेंस क्रय के लिए प्राप्त आवेदनों के बाद निर्धारित प्रक्रिया पूरी करते हुए छह जनवरी को अंतिम चयन सूची का प्रकाशन किया जाएगा। जबकि सामान्य वाहन के लिए अंतिम सूची का प्रकाशन 23 जनवरी को किया जाएगा। बता दें कि उपलब्ध रिक्तियों के अनुरुप मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के अंतर्गत सामान्य वाहन और एंबुलेंस खरीदारी के लिए आवेदन लिए जाएंगे।

इसको लेकर परिवहन विभाग के संयुक्त सचिव ने आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया है। जारी निर्देश में बताया गया है कि आवेदन में लाभुकों को यह स्पष्ट रूप से अंकित करना होगा कि वे सामान्य वाहन के क्रय हेतु इच्छुक हैं या फिर एंबुलेंस क्रय के लिए। आवेदन प्राप्ति एवं निष्पादन के लिए प्राथमिकता के तौर पर एंबुलेंस क्रय से संबंधित आवेदनों को अलग कर प्रखंडवार एवं कोटिवार उपलब्ध रिक्ति क अनुसार वरीयता सूची तैयार की जाएगी। इस संबंध में प्रखंड स्तरीय समिति की बैठक करते हुए अनुशंसा का प्रेषण अनुमंडल स्तरीय समिति को किया जाएगा। वरीयता सूची तैयार करने में लाभुकों की शैक्षणिक योग्यता सामान्य शैक्षणिक योग्यता रहने पर अधिकतम योग्यता के अंक के आधार पर और सामान योग्यता व सामान अंक होने पर अधिक उम्र वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026