सिवान: सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत, परिजनों ने घंटों किया सड़क जाम

दोपहर में चौक स्थित मंदिर में पूजा करने जा रहे थे वृद्ध

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र के रसूलपुर चिट्ठी के समीप सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध कि मौत हो गयी.जबकि दो युवक घायल हो गए.घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर रसूलपुर गांव निवासी स्व० फिकिर चौधरी का पुत्र वृद्ध सूरज चौधरी पूजा करने के लिए चट्टी स्थित मंदिर में घर से पूजा करने जा रहे थे तबतक बड़हरिया की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने वृद्ध को टक्कर मार दिया जिसमें वृद्ध गंभीर रूप घायल हो गया.और बाइक सवार दोनों युवक भी गिर पड़े. जहां वे भी घायल हो गए.आनन फानन में स्थानीय लोगो ने वृद्ध को अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ इलाज के बाद उनकी मौत हो गयी. इद्दर घटना के बाद परिजनों ने हंगामा करते हुए रसूलपुर चट्टी पर सीवान बड़हरिया मुख्य मार्ग को घंटों सड़क जाम कर दिया और बाइक सवार की गिरफ्तारी की मांग करने लगे.सूचना पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस व अन्य लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करना चाहा लेकिन परिजन व ग्रामीण नहीं मान रहे थे. इधर सड़क जाम होने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई. इसके बाद काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझाया गया और सड़क जाम को हटाया गया जिसके बाद आवागमन शुरू की गई.

टक्कर के बाद भागे दोनो युवक

वृद्ध को टक्कर मारने के बाद बाइक सवार दोनो युवक घायलावस्था में ही उठकर भाग निकले.ग्रामीणों में एक युवक ने बताया कि घटना में वृद्ध गंभीर तूप से घायल हो गये. और दोनों युवक भी हलके घायल हो गये. हमलोग वृद्ध का इलाज में लग गये.इसका फायदा उठा कर दोनों युवक बाइक लेकर फरार हो गये. इद्दर मौत के बाद दोनो युवक को पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026