सिवान: किसान बिल के खिलाफ माले करेगा भारत बंद

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के असांव बाजार में गुरुवार की दोपहर माले नेताओं ने बैठक की। अध्यक्षता दरौली विधायक सत्यदेव राम ने की। इस दौरान माले नेताओं ने तीनों कृषि बिलों के खिलाफ 27 सितंबर को भारत बंद करने का निर्णय लिया। विधायक सत्यदेव राम ने कहा कि तीनों कृषि बिल किसानों के खिलाफ है। जिसका पूरे देश में किसानों द्वारा विरोध किया जा रहा है। इसके बावजूद मोदी सरकार इन बिलों को वापस लेने के लिए तैयार नहीं है। उनका आरोप था कि इस तरह की व्यवस्था से किसानों पर असर पड़ेगा और महंगाई चरम पर पहुंच जाएगी।

उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आम आदमी त्रस्त है। राज्य में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से आम आदमी दहशत में जीने को मजबूर है। मौके पर युगल किशोर ठाकुर, शीतल पासवान, प्रमुख मीना देवी, रामनाथ साह, ललन यादव, हरेंद्र चौहान, तारकेश्वर ठाकुर व लालजी राम थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026