सिवान: सोमवती अमावस्या पर पीपल की पूजा अर्चना कर की गई पति के दीर्घायु होने की कामना

✍️परवेज अख्तर/सिवान:
जिला मुख्यालय में सोमवार को सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने मंदिराें में पूजा अर्चना की। इस दौरान पीपल के वृक्ष के समक्ष भगवान विष्णु की पूजा कर व 108 बार परिक्रमा कर उसमें रक्षा सूत्र बांधा। इस दौरान पति की दीर्घायु व सुख समृद्धि की कामना की। अल सुबह से ही महिलाएं गली मोहल्लों में पूजन की तैयारी में जुट गई थी। सबसे पहले महिलाओंं ने स्नान किया। इसके बाद मंदिर परिसर स्थित पीपल के वृक्ष के समक्ष फल, फूल, नैवेद्य आदि चढ़ाकर विधिवत रुप से पूजा अर्चना की। साथ ही 108 बार परिक्रमा कर पति की दीर्घायु होने के साथ-साथ पूरे परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।

आंदर के पड़ेजी निवासी आचार्य पंडित उमाशंकर पांडेय ने बताया कि मान्यता के अनुसार पीपल वृक्ष की परिक्रमा के बाद भगवान विष्णु की कथा का श्रवण करना चाहिए। सोमवती अमावस्या को फेरी देने वाली महिलाओं का सुहाग सदा अटल रहता है और इससे घर में सुख समृद्धि का संचार होता रहता है। आचार्य ने बताया कि सोमवती अमावस्या का दान स्नान सभी पापों का नाश करता है। इस दिन व्रत रहकर स्नान-दान आदि से संतान को सुख व अक्षय धन-संपदा की प्राप्ति होती है। स्त्रियों को वैधव्य नहीं होता है और चिरकाल तक सौभाग्य मिलता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026