परवेज अख्तर/सिवान: महादेवा ओपी क्षेत्र के बिंदुसार में 11 नवंबर की रात डा.रीता राज ने अपने पति सह चिकित्सक आरके आर्या पर अवैध संबंध का आरोप लगा हंगामा किया। प्राथमिकी में डा. रीता राज ने बताया कि मेरी शादी 13 वर्ष पूर्व डा. राजेश कुमार आर्या के साथ हुई थी। विगत चार वर्षो से मेरे पति का एक महिला चिकित्सक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है।
इसको लेकर मेरे पति मुझे प्रताड़ित करते हैं। 11 नवंबर की शाम उक्त महिला चिकित्सक मेरे घर आई थी जब मैंने इसका विरोध किया तब मेरे पति, उक्त महिला चिकित्सक, मेरे ससुर दूधनाथ राम, सास रिकेबा देवी, मनीष कुमार, नीरज कुमार सभी ने मिलकर मुझे जान से मारने की कोशिश की लेकिन मौके पर पुलिस के आ जाने से मेरी जान बच गई। पुलिस प्राथमिकी कर मामले की जांच शुरू कर चुकी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…