सिवान: विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्त वीरों ने किया रक्तदान

  • देश मेरे तू जीता रहे, तूने शेर के ‍बच्चे पाले हैं। इक लाल ही नहीं कई लाल तेरे रखवाले हैं।
  • किसी की टूटती सांसों को जोड़ने का सहारा और एक नई उम्मीद की किरण  डिस्ट्रिक्ट ब्लड डोनर टीम  सीवान

परवेज अख्तर/एडिटर-इन-चीफ:
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर डिस्ट्रिक्ट ब्लड डोनर टीम  रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.सिविल सर्जन डॉक्टर यदुवंश कुमार शर्मा ने फीता काटकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया.उन्होंने कहा कि रक्तदान द्वारा किसी को नवजीवन देकर जो आत्मिक आनन्‍द मिलता है उसका न तो कोई मूल्‍य आंका जा सकता है न ही उसे शब्‍दों में व्‍यक्‍त किया जा सकता है.  रक्‍त दान शरीर द्वारा रक्‍त बनाने की क्रिया को भी तीव्र कर देता है.रक्‍त के कणों का जीवन सिर्फ 90 से 120 दिन तक का होता है.प्रतिदिन हमारे शरीर में पुराने रक्‍त का क्षय होता रहता है और नया रक्‍त बनता जाता है इका हमें कोई अनुभव नहीं होता. अतः लोगों को नियमित रूप से स्‍वैच्छिक रक्‍तदान करना चाहिए. शिविर में दूर-दूर से रक्तवीर रक्तदान करने आए .बसंतपुर शिखा कुमारी अपनी माता जी के साथ आयी और अपने जीवन का पहला रक्तदान कर नारी शक्ति का प्रमाण दिया.

हथुआ मीरगंज से आए रक्तवीर ग़ुलाम सरवर और अब्दुल रहमान ने कहा के यह जीवन किसी काम का नही अगर आप किसी की मदद नही कर सकते.रक्तवीर इमरान अली ,रोहित कुमार ,रंजित कुमार, बिस्मिल्लाह अली, शशि भूषण सिंह ,इकबाल हैदर, डीबीडीटी सदस्य नेमत खान, इमरान,सलीम,फरहान,डीबीडीटी  के सचिव साहिल मकसूद ने बताया के सीवान में रक्त की बहुत कमी हो गयी थी,जिससे रक्तदान शिविर का लगाना ज़रूरी हो गया था.डिस्ट्रिक्ट ब्लड डोनर टीम केे सदस्यों नेे 20 यूनिट, सोसाइटी हेल्पर ग्रुप के सदस्यों ने 9 यूनिट तथा लायंस क्लब के सदस्योंं ने दो यूनिट ब्लड रक्तदान किया.इस मौके पर रेड क्रॉस सोसाइटी के संरक्षक डॉ अनिल कुमार सिंह,सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ  एम. के.आलम तथा स्वास्थ्य प्रबंधक असरारुल हक मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026