सिवान: निलामी का रेल लाइन लोहा चुराते एक गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर पुलिस ने सिसवन ढ़ाला के समीप एक गोदाम से निलामी का रेल लाइन लोहा चुरा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मिथिलेश सिंह का 29 वर्षीय पुत्र अनुराग कुमार है। पुलिस ने चोरी का लोहा लदा हुए एक ट्रेलर गाड़ी भी जब्त किया है। बताया जाता है कि गोदाम मालिक वारिस हसन ने पुलिस को सुचना दी थी कि उसके गोदाम में कुछ लोग चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरी कर रहे एक युवक को रंगेहाथ पकड़ लिया जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। फरार होने वाला युवक भगवानपुर हाट निवासी शेषनाथ सिंह का पुत्र प्रिंस कुमार है। पूछताछ में अनुराग ने पुलिस को बताया है कि ट्रेलर गाड़ी को तीस हजार रुपये भाड़ा तय कर माल लोड करने के लिए लाए थे। इसे गोपालगंज और मुजफ्फरपुर जिले में देना था। हालांकि किसे देना था इसकी जानकारी उसके फरार सहयोगी प्रिंस को जानकारी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026