सिसवन: पंचायत चुनाव की तैयारी का डीडीसी ने लिया जायजा

  • बीडीओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है
  • सिसवन में मतपत्रों के विखंडन का कार्य शुरू

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी का जायजा गुरुवार की देर शाम पदाधिकारियों ने लिया। सिसवन पहुंचे डीडीसी दीपक सिंह व डीपीआरओ राजकुमार गुप्ता ने बीडीओ सूरज कुमार सिंह के साथ बातचीत की व चुनाव तैयारी की जानकारी ली। उन्हें कई आवश्यक निर्देश भी दिया। ईवीएम सीलिंग, बजुगृह व सामग्री वितरण स्थल इत्यादि की विस्तृत जानकारी ली। निर्देश दिया कि आने वाली पोलिंग पार्टी को कोई परेशानी नहीं हो। वाहन में तेल डालने के लिए उचित व्यवस्था, ठहराव की व्यवस्था सही रूप से हो इसका निर्देश दिया। इस दौरान सीओ सतीश कुमार व बीएओ शिवशंकर प्रसाद थे।

इधर 24 नवंबर को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी जोरों पर है। नामांकन के बाद प्रशासन चुनाव की तैयारी में जुटा हुआ है। ईवीएम सीलिंग के बाद गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय के ई-किसान भवन में मतपत्रों के विखंडन का कार्य शुरू किया गया। बीडीओ सूरज कुमार सिंह ने बताया कि होने वाले चुनाव में सरपंच व पंच पद के लिए मतपत्र पर वोट डाले जाएंगे। जबकि अन्य 4 पदों के लिए ईवीएम के जरिए मतदान होगा। बूथ वाइज सरपंच व पंच पद के प्रत्याशियों के मतपत्रों का विखंडन कर उसे सील किया जा रहा है। प्रखंड के 447 पदों के लिए चुनाव होना है। 445 पदों का नामांकन प्रखंड मुख्यालय पर हुआ। जिसमें 1477 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024