परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 29 कार्टन शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। मामले में थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मैरवा की तरफ से एक कार में शराब लाई जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए श्रीनगर सुदर्शन चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। उसी दौरान एक कार आती दिखी।
जैसे ही उक्त गाड़ी के चालक की नजर पुलिस बल पर पड़ी, वह गाड़ी रोक दिया तथा उसके साथ सवार व्यक्ति दोनों भागने लगे। इसमें से एक व्यक्ति को खदेड़ कर पकड़ लिया गया। जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। गिरफ्तार मैरवा थाना क्षेत्र के लंगडुपुरा गांव निवासी अनिल उर्फ भोला कुमार है। जबकि फरार मैरवा थाना क्षेत्र के इंगलिश पुर गांव निवासी असलम अंसारी है। कार की तलाशी के दौरान सीट के नीचे एवं डिक्की में छिपा कर रखे गए करीब 29 कार्टन शराब बरामद कर लिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…