परवेज अख्तर/सिवान: जिले में अलग-अलग जगहों पर रविवार की सुबह हुए सड़क हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पहली घटना महादेवा ओपी क्षेत्र वीएम हाई स्कूल के पास की है। जहां दो बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई। इसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के शांति वृट निवासी राजू सोनी, ललन सोनी व महादेवा ओपी क्षेत्र के महादेवा मिशन निवासी उमेश कुमार के रूप में हुई है।
घायलों ने बताया कि दोनों बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। दूसरी घटना पचरुखी थाना क्षेत्र के पचरुखी बाइपास की है। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को धक्का मारकर दिया और फरार हो गया। इसमें बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान दारौंदा निवासी अमित कुमार एवं लक्ष्मण साह के रुप में हुई। घायलों ने बताया कि घर से मैरवा जा रहे थे, इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने धक्का मार दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गया। हालांकि स्थानीय लोगों ने गाड़ी का पीछा किया, लेकिन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…