परवेज अख्तर/सिवान: महादेवा ओपी क्षेत्र के हकाम मोड़ के पास से गश्त दल ने चोरी की बाइक बिक्री करने आया एक युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने बाइक को जब्त कर उसे जेल भेज दिया। मामले में महादेवा ओपी प्रभारी कुंदन पांडेय ने बताया कि सूचना मिली कि एक युवक चोरी की बाइक के साथ हकाम मोड़ पर मौजूद है। सूचना पर गश्त दल हकाम मोड़ पहुंची तो पुलिस को देखकर बाइक सवार युवक भागने लगा।
जिसे शक के आधार पर पकड़ा गया। बरामद बाइक के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि बाइक चोरी की है। जिसे बिक्री करने के लिए हकाम मोड़ पर आया था। उसने कुछ युवकों का नाम बताया है जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करमली हाता निवासी इरफान खान उर्फ मिस्टर खान है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…