परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल थाना और महादेवा ओपी क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर बुधवार की सुबह बाइक की टक्कर से एक वृद्धा सहित दो की मौत हो गई। पहली घटना महादेवा ओपी क्षेत्र के बिंदुसार बुजुर्ग में बुधवार की सुबह हुई। जहां एक वृद्धा को बाइक सवार ने धक्का मार कर घायल कर दिया और बाइक लेकर फरार हो गया घायल वृद्धा को सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान गांव निवासी 70 वर्षीय सैरा खातून के रूप में हुई। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मचा गया।
स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। वहीं दूसरा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमलोरी गांव के समीप का था। जहां एक वृद्ध को टहलने के दौरान बाइक सवार ने धक्का मार दिया। इस घटना में वृद्ध की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी 68 वर्षीय सलीम मियां के रूप में की गई। बताया जाता है कि बुधवार की अल सुबह सलीम मियां सड़क पर टहल रहे थे। तभी तेज रफ्तार बाइक चालक ने उन्हें धक्का मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सलीम मियां की घटनास्थल पर मौत हो गई।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…