सिवान: भूमि विवाद में मारपीट एक की मौत, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: धनौती ओपी थाना क्षेत्र के धनौती मठ गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. जिसमें एक पक्ष से 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई. मृतिका की पहचान धनौती मठ निवासी स्व. शिव कुमार महतो की पत्नी शांति देवी के रूप में की गयी. जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को शव सौंप दिया. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. मृतक का पुत्र जगलाल महतो ने बताया कि दस दिन पहले घर के बराबर में ताड़ का पेड़ था. जो कि गिर गया था. मिट्टी का घर होने के कारण टूट फुट कर खराब हो गया था. जिसे बनवाने के लिए मंगलवार की सुबह राज मिस्त्री बुलाई गई थी. जहां क्षतिग्रस्त मकान को ठीक कराया जा रहा था.

उसी दौरान पट्टीदार महेश महतो, मंतोष कुमार, अमरावती देवी व आरती देवी ने लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए और सभी लोग साजिश के तहत मारपीट करना शुरू कर दिए.जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान मुन्ना महतो की पत्नी प्रभावती देवी, जगलाल महतो, बीजामल कुमार व रीमा देवी के रूप में हुई है. घायलों ने बताया कि जमीन की मापी भी हो चुकी थी बावजूद इन लोगों के द्वारा कब्जा करने के लिए इस तरह का हमला किया गया है.सर में चोट लगने के कारण शांति देवी की मृत्यु हुई है. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस व धनौती ओपी थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची. इस संबंध में धनौती ओपी प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि भूमी विवाद के कारण इस तरह की घटनाएं घटित हुई है. जांच की जा रही है.शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दी गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह खुलासा हो पाएगा कि महिला की मौत चोट से या हार्ट अटैक होने की वजह से हुई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026