परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के मंद्रापाली गांव निवासी किशोरी लाल महतो के 35 पुत्र मुन्ना कुमार महतो उर्फ भीम लाल महतो की बीते सोमवार की संध्या संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. घटना को ले परिजनों में कोहराम मच गया. सभी रोने बिलखने लगे. सोमवार की देर रात शव का पोस्टमार्टम करा कर घर लौटा. जहां गांव स्थित शमशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि मुन्ना महतो को अचानक पेट में दर्द होने की शिकायत पर परिजन सीवान सदर अस्पताल ले गये.
जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी. इस मामले में टाउन थाना में फर्द बयान हुवा है मृतक के दो पुत्र व दो पुत्री है. जिसमें सबसे बड़े पुत्र का उम्र 14 साल है.मृतक की पत्नी मंजू देवी ग्राम कचहरी के पंच है. इस मामले में थानाध्यक्ष ददन सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…