सिवान: ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में एक की मौत, कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुता फैक्ट्री के समीप बुधवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मुफस्सिल थाना की पुलिस पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया. हालांकि ट्रैक्टर चालक फरार होने में सफल रहा. मौत के बाद सदर अस्पताल में काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ गयी.

म़ृतक की पहचान नौतन थाना क्षेत्र के नौतन निवासी संजय कुमार शर्मा के रूप में हुई. मृतक के पुत्र राज कुमार शर्मा ने बताया कि गांव में ही मेरे पिता जी का जेनरल स्टोर का दुकान है. जिसका सामान लेने बाइक से शहर जा रहे थे. तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें धक्का मार दिया. जिससे उनकी मौत हो गई. बताते चले कि मृतक के दो पुत्र हैं. घर में कमाने वाले संजय एक ही सदस्य थे. इधर मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026