बड़हरिया: अनियंत्रित बाइक से गिरने से युवक की मौत, गांव में पसरा मातमी सन्नाटा

बड़हरिया-सीवान मुख्यमार्ग के यमुनागढ़ के समीप की घटना

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया-सीवान मुख्यमार्ग के यमुनागढ़ के समीप बाइक के अनियंत्रित हो जाने से बाइक सवार सड़क गिर गया. जिससे युवक की मौत हो गई. विदित हो कि थाना क्षेत्र शफी छपरा गिरि टोला निवासी स्व शिवप्रसन्न गिरि इके 22 वर्षीय पुत्र जितेश कुमार गिरि मंगलवार की रात दस बजे अपनी बाइक से किसी काम को लेकर यमुनागढ़ गया था. यमुनागढ़ से घर वापस लौट के क्रम में उसकी बाइक अनियंत्रित गयी, जिससे वह बाइक सहित सड़क पर गिर गया था. गंभीर चोट लगने से वह सड़क पर गिरकर अधमरा हो गया था.

आसपास के ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी. परिजन घायल रितेश को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत बिगड़ती देकर बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर असप्ताल रेफर कर दिया. बेहतर इलाज के लिए सीवान ले जाने के क्रम में उसकी रास्ते में मौत हो गयी. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि उसकी बाइक अनियंत्रित होकर वह बिजली के पोल से टकरा गयी थी. मौत की खबर सुनते ही परिजनों की चीख-चीत्कार से पूरे गांव में कोहराम मच गया. इधर मृतक की मां सुनीता देवी,भाई रितेश कुमार सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026