सिवान: सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़हरिया- सीवान मुख्य मार्ग पर रसूलपुर गांव के समीप एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार एक वृद्ध की मौके पर मौत हो गई. जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.स्थानीय लोगों के सहयोग से बाइक चालक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने घायल की स्थिति गंभीर देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया. दोनों की पहचान दरौली थाना क्षेत्र के क्रोम गांव निवासी समलेश्वरी कुवँर और घायल हैप्पी शर्मा के रूप में की गयी. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार होकर दोनों रसूलपुर गांव निवासी शशि शर्मा के घर एक तिलक समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे दोनों गांव तक पहुंच चुके थे और अभी शशि शर्मा के घर के लिए मुड़ने ही वाले थे कि पीछे से तेज रफ्तार आ रही एक स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी.

जहां दोनों गिर पड़े और मौके पर ही वृद्ध समलेश्वरी कुवर की मौत हो गई. जबकि हैप्पी शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्कार्पियो चालक वाहन लेकर फरार हो गया. इधर घटना की सूचना के बाद ग्रामीण एकत्रित हो गए और बड़हरिया-सीवान मुख्य मार्ग को बाधित कर दिए.आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि सड़क दुर्घटना में जो भी मुआवजा मिलती है उसे दिया जाए और फरार वाहन की गिरफ्तारी की जाए. सूचना पर पहुंचे समाजसेवी श्री निवास यादव और मुफस्सिल थाना पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया और घंटो बाद आक्रोशितो को हटाया गया आवागमन शुरू की गई.इधर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026