सिवान: एक टीबी मरीज 15 अन्य लोगों को कर सकता है संक्रमित

परवेज अख्तर/सिवान: देश को पूर्णत: टीबी मुक्त बनाने के लिए 2025 तक लक्ष्य निर्धारित है। वहीं राज्य में 2024 के अंत तक टीबी मुक्त भारत अभियान के उद्देश्य को प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इसे लेकर विभिन्न स्तरों पर जरूरी प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिए टीबी को जड़ से समाप्त करने के लिए सरकार द्वारा मरीजों के पूरे परिवार को आइसोनियाजिड दवा उपलब्ध कराई जा रही है ताकि मरीजों के परिवार के सदस्यों में संक्रमण की संभावना न रहे। संचारी रोग पदाधिकारी डा अनिल कुमार सिंह ने बताया कि एक टीबी मरीज 15 अन्य लोगों को संक्रमित कर सकता है। ऐसे में लक्षण दिखते ही टीबी मरीज की जांच व इलाज किया जाता है।

टीबी की दवा बीच में छोड़ने वाले लोगों में जब ड्रग रेसिस्टेंट पैदा हो जाती तो इलाज काफी लंबा हो जाता है इसलिए टीबी की दवा का सेवन नियमित रूप से करें। उन्होंने कहाकि जिस घर में टीबी के मरीज पाए जाते हैं तथा मरीज के संपर्क में आने वाले लोगों को टीबी से सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए आइसोनियाजिड की दवा दी जाती है। पांच साल से छोटे बच्चों को आइएनएच सौ एम जी एवं पांच साल से ऊपर के लोगों को आइएनएच तीन सौ एमजी की दवा लगातार छह माह तक दी जाती है। दवा का सेवन मरीजों के साथ साथ परिवार के सदस्य कर रहे हैं या नहीं इसके लिए सभी प्रखंडों में एसटीएस को गृह भ्रमण करने की जिम्मेदारी दी गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026