सिवान: हृदय गति रुकने से अनुमंडलीय अग्निशमालय प्रभारी की मौत

परवेज़ अख्तर/सिवान: पुलिस लाइन में बुधवार की रात्रि अनुमंडलीय अग्निशमालय प्रभारी मुखिया राम की असामयिक मौत हो गई। इसके बाद पूरे अग्निशमन विभाग में मातम छा गया। मृतक कैमूर के बेलाव थाना क्षेत्र के नवहता गांव निवासी रामलोचन राम के पुत्र मुखिया राम हैं। मामले में अग्नि शमन विभाग में अग्निक के पद पर सिपाही रविकांत मंडल के फर्द बयान पर प्राथमिकी हुई है। जानकारी के अनुसार मुखिया राम बुधवार की रात्रि खाना खाकर पुलिस लाइन स्थित अपने कमरे में सोने के चले गए। जहां उन्होंने अपने कमरे को अंदर से बंद कर लिया। गुरुवार की सुबह रोल काल के दौरान अनुमंडलीय अग्नि शमन प्रभारी मुखिया राम दिखाई नहीं दिए।

उनका दरवाजा खोलवाने की कोशिश की गई परंतु दरवाजा नहीं खुल तो जिला अग्निशमन पदाधिकारी सह जिला समादेष्टा रवि कुमार को इसकी सूचना फोन पर दी गई। उनके आदेश पर दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर प्रभारी अचेत पड़े हुए थे। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर मौत की सूचना मिलते ही पूरे अग्निशमन विभाग में मातम छा गया। डाक्टर के मुताबिक मुखिया राम की रात्रि में ही ह्रदय गति रूकने से मौत हो गई थी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की मौत कैसे हुई है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024