परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ललित बस स्टैंड समीप से गश्त दल ने एक चोर को चोरी की नीयत से घुमने के क्रम में पकड़ लिया। इस दौरान उसका एक साथ भागने में सफल रहा। मामले में थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान रात्रि में ललित बस स्टैंड शौचालय के समीप दो युवक संदिग्ध परिस्थिती में खड़े थे और उनके हाथ में राड था।
इसके बाद जवानों के सहयोग से पकड़ने की कोशिश की गई तो एक चोर भागने में सफल रहा जबकि दूसरे को पकड़ लिया गया। पकड़े गए चोर के पास से एक बड़ा राड व एक पेचकस बरामद की गई। गिरफ्तार थाना क्षेत्र के श्रीनगर निवासी राजा साह है। फरार चोर की पहचान सुभाष कुमार के रूप में की गई। गिरफ्तार चोर से पूछताछ की गई तो उसने स्वीकारा कि हम लोग रात्रि में चोरी करने के लिए घुमते हैं और पेचकस व राड से दरवाजा तोड़ चोरी की घटना को अंजाम देते हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…