परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र पिपरहिया गांव में रविवार की सुबह करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया। मृत महिला की पहचान असांव थाना क्षेत्र के वंदना देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह महिला घर में काम कर रही थी। तभी घर में एक बोर्ड से दूसरे बोर्ड में पलक लगाने के दौरान करंट लग गया।
स्थानीय स्तर पर उपचार किया गया लेकिन मामला गंभीर होने के कारण डाक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। वहीं स्वजनों ने बताया कि वंदना देवी शौच करने के लिए खेत में गई हुई थी इसी बीच बिजली का तार टूटकर शरीर पर गिर गया और उसकी करंट लगने से मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…