सिवान: न्यायालय के आदेश के उल्लंघन के आरोप में दो शराबियों को एक-एक वर्ष का कारावास

✍️परवेज अख्तर/सिवान: दो अलग-अलग मामलों में अदालत द्वारा आर्थिक दंड के शर्त पर दो अभियुक्तों को रिहा करने के बाद पुनः आदेश का उल्लंघन कर शराब पीने के जुर्म में अपर जिला न्यायाधीश द्वितीय सह विशेष अदालत उत्पाद विजय कृष्ण सिंह की अदालत ने आरोपित अभियुक्त विवेक कुमार सिंह एवं मोहित कुमार को एक-एक वर्ष सश्रम कारावास की सजा दी है। अदालत में अभियोजन की ओर से बहस करने वाले विशेष लोक अभियोजक अनिल कुमार पाठक ने बताया कि अदालत ने मद्य निषेध अधिनियम की धारा 37 के अंतर्गत आरोपियों को उपरोक्त सजा दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोहित कुमार उर्फ नरेंद्र कुमार मैरवा थाना के कविता गांव का रहने वाले हैं।

उसे शराब पीने के जुर्म में पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां आर्थिक दंड भुगतान करने तथा पुनः शराब नहीं पीने के शर्त पर उसे रिहा कर दिया गया था। लेकिन मोहित कुमार पुनः शराब पीने के आरोप में जेल पहुंच गया। इस मामले में सुनवाई के पश्चात अदालत ने अवमानना के मामले में एक वर्ष कारावास की सजा दी है। इसी प्रकार दारौंदा थाना अंतर्गत धानाडीह गांव निवासी विवेक कुमार सिंह शराब पीने के जुर्म में पकड़ा गया था तथा आर्थिक दंड के भुगतान के पश्चात न्यायालय ने सशर्त रिहाई की थी, किंतु विवेक कुमार सिंह द्वारा शराब पीकर उत्पात मचाने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। सुनवाई के पश्चात अदालत ने विवेक कुमार को भी उसके विपरीत आचरण को देखते हुए कठोर कारावास की सजा दी है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024