सिवान: प्लुरल्स की सरकार ही बिहार का गौरव वापस लाएगी

  • यात्रा में निकले प्लुरल्स पार्टी के महासचिव का स्वागत
  • कार्यकर्ताओं को दी गई पार्टी की नीतियों की जानकारी

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के एक होटल में बुधवार को प्लुरल्स पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। निर्माण यात्रा में निकले प्लुरल्स पार्टी के महासचिव अनुपम सुमन का स्वागत किया गया। अनुपम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी अच्छे लोग पार्टी में हैं। लेकिन आप सब को मजबूत बनने की जरूरत है। कारण कि सिर्फ शक्तिशाली ही जीतते हैं। उन्होंने कहा कि प्लुरल्स पार्टी ही बिहार का भविष्य है। कहा कि प्लुरल्स की सरकार बनेगी तभी बिहार का खोया गौरव वापस आएगा। उद्योग लगेंगे, नये शहर बनेंगे, रोजगार आएगा, अच्छी शिक्षा मिलेगी व सभी को मुफ्त चिकित्सा उपलब्ध होगी। कहा कि बिहार को बदलने के लिए कृषि व ग्रामीण अर्थव्यवस्था से औद्योगिक और नगरीय अर्थव्यवस्था में तब्दील करना होगा।

इस प्रक्रिया में सीवान जैसे पुराने औद्योगिक क्षेत्रों को विकसित कर विश्व-मानचित्र पर स्थापित करना होगा। कहा कि नई चुनौतियों का सामना करने के लिए नई रणनीति बनाने के उद्देश्य से राज्यव्यापी निर्माण यात्रा के क्रम में वे बुधवार को सीवान पहुंचे हैं। शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक व पार्टी के पूर्व प्रत्याशी डॉ. रामेश्वर कुमार सिंह ने कहा कि प्लुरल्स एक साफ सुथरी राजनीति के मिशन को लेकर चली है। इसका उद्देश्य बिहार में बदलाव करना है। आशीष विज्यादित्या ने कहा कि प्लुरल्स एक क्रांति का प्रतीक है। अलीशेर अंसारी ने कहा कि बिहार में बदलाव का प्रतीक बनकर उभरी है। यात्रा में राघवेंद्र शरण, मुकेश कुमार, सुधांशु सौरभ, अंशु पांडेय, प्रीतम राय व अमिताभ यादव थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026