सिवान: पीएमसीएच में हुई मौत के बाद सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम

  • शहर के रिलायंस मॉल में रविरंजन करता था नौकरी
  • सोमवार को दोनों भाई घर लौटते समय हुए थे घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में कभी-कभी अजीबोगरीब घटना देखने व सुनने को मिल जाती है। एक ऐसा ही घटना देखने को मिली है। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल रविरंजन की पीएमसीएच में इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गयी थी। बताया जाता है कि युवक के मौत के बाद डॉक्टरों ने परिजन से जिस जिला में एक्सीडेंट हुआ है उसी जिले में पोस्टमार्टम कराने की बात कही। बाद में स्थानीय सदर अस्पताल में ही उसका पोस्टमार्टम हो सका है। सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के अतरसन निवासी मृतक का बड़ा भाई राजन कुमार सिंह ने अज्ञात ट्रक के खिलाफ सराय ओपी में एफआईआर दर्ज कराई है। उसने बताया है कि भाई रिलायंस मॉल में 72 सौ रुपये मासिक की नौकरी करता था।

सोमवार को घटना के समय दोनों भाई बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान सीवान-छपरा मुख्य मार्ग के चाप ढाले के पास वह रूका। इधर तेज गति से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने दोनों भाईयों को धक्का मार दिया। धक्का लगने के बाद गंभीर चोट आने से दोनों मौके पर ही बेहोश हो गए। बाद में आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायल दोनों भाईयों को इलाज को लेकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टर ने बिगड़ती हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया। पटना के पीएमसीएच में इलाजरत रविरंजन कुमार ने मंगलवार की सुबह दम तोड़ दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026