परवेज अख्तर/सिवान: शहर के श्रीनगर स्थित ब्रजकिशोर उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज में प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार दुबे की अध्यक्षता में प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री कृष्ण सिंह की जयंत मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया। साथ ही उनके कार्यकाल की सराहना की गई। वहीं दूसरी बिहार सरकार द्वारा आयोजित कला उत्सव प्रतियोगिता में विद्यालय की कक्षा नौ के छात्र आयुष कुमार को सिवान जिला एवं प्रमंडल स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आने पर उसे सम्मानित किया गया।
साथ ही शिक्षक रामकिशुन अकेला द्वारा लिखित एवं निर्देशित मिसाइल मैन पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम पर आधारित एकल नाटक के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर नरेंद्र कुमार, नितेश कुमार, अमर किशोर, रजनीकांत सिंह, रंजीत प्रसा, कामेश्वर प्रसाद कुमुद, राजीव कुमार आनंद, राजेश प्रसाद, गीता पांडेय आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…