परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख वीरेंद्र भगत की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक हुई। बैठक में जीरादेई विधायक अमरजीत कुशवाहा ने सेवतापुर में मनरेगा कार्यों में हुई गड़बड़ी के मामले को उठाया। उन्होंने कहा कि इसकी प्रखंड स्तर से निष्पक्ष जांच कराई जाए। लापरवाही बरती गई तो वे इस मामले को विधानसभा में उठाएंगे।
उन्होंने कहा कि मनरेगा में लूट खसोट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मनरेगा समेत सरकार की विभिन्न योजनाओं को सही ढंग से संचालित किए जाने के लिए पदाधिकारियों को हिदायत दी। स्वास्थ्य समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों से भी उन्होंने कहा कि वे अपना कर्तव्य निर्वहन ठीक से करें। बैठक का संचालन बीडीओ धनंजय कुमार ने किया। बैठक में पंचायत समिति सदस्य, कई मुखिया और विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…