सिवान: पढ़अ लिखअ बबुआ कलमिये में जान बा गीत का किया गया विमोचन

शिक्षा जागरुकता पर आधारित एल्बम में लाफिंग बुद्धा ने दी है अपनी आवाज की प्रस्तुति

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के गोपालगंज मोड़ स्थित राजेंद्र पार्क में बुधवार को शिक्षा जागरुकता पर आधारित गीत का विमोचन किया गया। इस दौरान जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास कुमार सिंह उर्फ जीशु सिंह, अधिवक्ता राजीव रंजन उर्फ राजू ने संयुक्त रूप से गीत का विमोचन किया। इस संबंध में लाफिंग बुद्धा नागेश्वर दास ने बताया कि कहेले नीतीश सरकार एल्बम गीत सीएम नीतीश कुमार के शिक्षा व्यवस्था को दर्शाते हुए विद्यार्थियों को सरकार द्वारा मिलने वाले योजनाओं से अवगत कराता है, तो दूसरा एल्बम पढ़अ लिखअ बबुआ कलमिये में जान बा, यह गीत शिक्षा के ताकत से अवगत कराता है। इस गीत को लाफिंग बुद्धा ने अपनी आवाज में बेहतर प्रस्तुति दी है।

उन्होंने बताया कि इस गीत को यूट्यूब एवं सभी इंटरनेट मीडिया के आडियो प्लेटफार्मों पर सुना जा सकता है। गीत का लेखक शिक्षक रामकिसून अकेला हैं। जीशु सिंह ने कहा कि यह गाना नागेश्वर दास को एक बड़े मुकाम पर ले जाएगा। लाफिंग बुद्धा ने बताया कि बिहार सरकार के मध्याह्न निदेशक मिथिलेश मिश्रा की प्रेरणा से भोजपुरी एल्बम तैयार किया गया है। बता दें कि इससे पूर्व भी लाफिंग बुद्धा कई हिंदी एल्बम में अपनी आवाज दे चुके हैं। इसमें मैं बिहार हूं, मैं भारत हूं, हिंदुस्तान हमारा है, मर मिटेंगे मातृ भूमि पर, सांसों का क्या भरोसा आदि शामिल है। मौके पर लेखक राम किसुन अकेला सहित अन्य स्थानीय लोग व संगीत प्रेमी मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024