परवेज अख्तर/सिवान: जल संसाधन व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री संजय कुमार झा ने बताया कि जिले में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा विभिन्न योजनाएं कार्यान्वित की जा रही है। सारण के मुख्य नहर में गाद भर जाने के कारण महाराजगंज उप शाखा नहर में भी पानी मिलने में दिक्कत आ रही है। इससे पानी का प्रवाह भी बहुत कम हो गया है। उन्होंने बताया कि नहर की गाद सफाई व लाइनिंग का किया यथाशीघ्र कराया जाएगा।
हर खेत तक सिंचाई का पानी कार्यक्रम के तहत 4 करोड़ 77 लाख 30 हजार रुपये अनुमानित लागत खर्च कर महाराजगंज उप शाखा नहर के विदू 0.00 से 53.00 तक पुनर्स्थापन कार्य कराया जाएगा। उन्होंने पदाधिकारियों को प्रस्ताव भेजने का निर्देश भी दिया। कहा कि नहर के पुनर्स्थापन की योजना के कार्यान्वयन से जिले के बड़हरिया, पंचरुखी, महाराजगंज एवं दारौंदा प्रखंड के किसानों को सुचारु रूप से सिंचाई सुविधा उपलब्ध होने लगेगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…