परवेज अख्तर/सीवान: सराय ओपी क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर खड़े ट्रक से डीजल चोरी किए जाने से वाहन चालकों में हड़कंप है। ज्ञात हो कि ट्रक चालक लाइन होटल के आसपास ट्रक खड़े कर ठहरते तथा भोजन करते हैं। इस दौरान चोरों द्वारा उनके वाहन से डीजल चोरी कर ली जा रही है। यह घटना बड़कागांव चंवर, बैशाखी हाइवे चौराहे,चांप हनुमान मंदिर के पास अक्सर होती है।
इस संबंध में ट्रक चालक छपरा निवासी मुलाजिम मियां,रामप्रवेश ठाकुर, सोनहो निवासी अनिरुद्ध जोशी, चांप निवासी मनु कुमार ने बताया कि मंगलवार की देर रात चांप हनुमान मंदिर के पास से अपना वाहन खड़ा किया तभी चोर डीजल निकाल फरार हो गए। इस संबंध में सराय ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि समाचार प्रेषण तक पीड़ित द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…