परवेज अख्तर/सीवान: सराय ओपी क्षेत्र के बड़कागांव में मंगलवार की देर रात अज्ञात वाहन से धक्के से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान मधवापुर निवासी निवासी शशि प्रकाश तिवारी एवं भरतपुरा निवासी आशीष तिवारी के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि शशिप्रकाश तिवारी एवं आशीष तिवारी एक ही बाइक पर सवार होकर भरतपुरा गांव में बरात में शामिल होकर घर लौट रहे थे तभी बड़कागांव चंवर स्थित एनएच 227 ए पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया और मौके से फरार हो गया।
घटना की जानकारी होते ही होटल संचालक व ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तथा दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराए जहां चिकित्सकों ने शशिप्रकाश तिवारी की स्थिति गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया।वहीं घटनास्थल से क्षतिग्रस्त बाइक जब्त कर ग्रामीण इसकी सूचना स्वजनों को दी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…