सिवान: सालाना जलसा पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के नवलपुर बड़ी तकिया मैदान में रविवार को सालाना जलसा का आयोजन किया गया। इसमें मदरसा सिराजुल उलूम से मुफ्ती महफूज उर रहमान साहब और मेहंदीपुर के मदरसा के मौलाना शिरकत किए। मौके पर बच्चों के बीच कई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मुफ्ती महफूज रहमान साहब द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर मुफ्ती रहमान साहब ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई सबसे पहले करनी है और अपनी जिंदगी में पढ़ाई करके आगे बढ़ना है। उन्होंने बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए समाज के प्रत्येक माता-पिता को पढ़ाई की फिक्र करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अपने खर्च को कम करें, मगर पढ़ाई कराने के लिए बच्चों पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी समाज को तरक्की करनी है उस समाज को सबसे पहले पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। पढ़ाई जिंदगी गुजारना और रास्ता दिखाता है, इस्लाम में कुरान शरीफ के अंदर सबसे पहला हमारे नबी साहेब को एकरा का शब्द पढ़ाया गया था, इसका मतलब होता है पढ़ना। इसके बाद मुफ्ती साहब ने आने वाले त्योहार में सभी को भाई प्रेम के साथ मनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में इजहार साहेब, मौलाना जफर और मस्जिद के इमाम और सदर सचिव व सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026