सिवान: शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, छह वर्षीय मासूम भी झुलसा

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर रजिस्ट्री कचहरी रोड स्थित एक मकान में सोमवार की सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। इस अगलगी में छह वर्षीय मासूम भी चपेट में आकर आंशिक रूप से घायल हो गया। अगलगी में घर के बालकनी में रखें फ्रीज समेत लाखों रुपया के सामान जलकर राख हो गए। अगलगी का कारण शार्ट सर्किट बताया गया। घटना के संबंध में मकान मालिक रविंद्र गुप्ता ने बताया कि घर के बाहर से हाइटेंशन तार गुजरा है। उसे हटाने के लिए बिजली विभाग को तीन से चार बार आवेदन दिया जा चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

सोमवार की सुबह सभी लोग घर में अपने अपने काम में व्यस्त थे इसी दौरान पहली मंजिल के बालकनी में शार्ट सर्किट से फ्रीज में आग लग गई। जब तक कुछ समझ पाते लोग तब तक आग पूरी तरीके से घर में फैल गई। अगलगी में सभी कपड़े जलकर राख हो गए । एक कमरे में सो रहा छह वर्षीय मोहन गुप्ता का पुत्र आदित्य कुमार झुलस गया। जिसे आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई गई। मकान मालिक के पुत्र रूपेश कुमार ने बताया कि आग लगने के बाद दमकल टीम को सूचना दी गई लेकिन घटना के 40 मिनट के बाद दमकल की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026