सिवान: आम्रपाली एक्सप्रेस में तबीयत खराब होने से यात्री की हुई मौत

परवेज अख्तर/सिवान: अमृतसर से कटिहार को जाने वाले 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस में गुरुवार को तबीयत खराब होने से एक यात्री की मौत हो गई। मृतक यात्री की पहचान कटिहार जिले के कदवा थाना क्षेत्र के देव गांव निवासी सूजानंद शर्मा के रूप में हुई। मामले में मृतक के जीजा शक्ति शर्मा ने जीआरपी को आवेदन दिया है। उन्होंने आवेदन में बताया कि मैं अपने साला सुजानंद शर्मा के साथ एक फरवरी को गाड़ी संख्या 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस के जनरल बोगी में सवार होकर कटिहार के लिए यात्रा कर रहा था।

यात्रा के क्रम में गाड़ी गुरुवार को मैरवा स्टेशन पहुंची। तभी मेरे साला सुजानंद शर्मा के पेट में अचानक दर्द होने लगा। जिसकी सूचना मैंने 139 पर डायल कर दी। इसके बाद गाड़ी सिवान जंक्शन पहुंची। गाड़ी पहुंचने के पूर्व डाक्टर, जीआरपी एवं आरपीएफ मौजूद थी। डाक्टर ने मेरे साला सुजानंद को देखकर मृत्यु होने की बात बताई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026