परवेज अख्तर/सिवान: अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने के लिए जिले की पुलिस के साथ-साथ अभियोजन निदेशालय द्वारा हाइटेक तरीका अपनाया जाएगा। इसके लिए बदमाशों का डाटा बैंक तैयार किया जाएगा। इस डाटा बैंक को राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग सिस्टम से जोड़ा जाएगा। एक क्लिक पर पुलिस व अभियोजन पदाधिकारियों को इस डाटा बैंक से बदमाशों के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव ने इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए हैं। बता दें कि राष्ट्रीय स्तर पर बदमाशों का डाटा बैंक तैयार किया जाना है। इसके लिए पुलिस व अभियोजन पदाधिकारियों को जरुरी तैयारी करने का निर्देश दिया गया है। यह निर्णय मौजूदा समय में अभिलेखों को ज्यादा दिनों तक सुरक्षित रखने में आ रही परेशानियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
अदालतों से बदमाशों के खिलाफ जारी आदेशों को किया जाएगा अपडेट :
मिली जानकारी के अनुसार अभियोजन निदेशालय द्वारा तकनीक (साफ्टवेयर) को विकसित करने का कार्य किया जा रहा है। डाटा बैंक में अदालतों से बदमाशों के खिलाफ जारी होने वाले वारंट, नोटिस व कुर्की-जब्ती आदि का आदेश भी अपडेट किया जाएगा। इससे एक तरफ जहां काम सरल व पारदर्शी बन सकेगा। वहीं डाटा बैंक में अपराध की प्रवृतियों का वर्गीकरण होने से भविष्य में पुलिस का काम भी आसान हो जाएगा।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…